Google Analytics —— Meta Pixel

शनिवार को स्कूलों के समय में बदलाव : डीपीआई ने शिक्षा सचिव को भेजा नया प्रस्ताव

school

रायपुर। शिक्षकों की मांग के बाद शुक्रवार को लोक शिक्षण संचालनालय ने विद्यालयों के समय परिवर्तन का नया प्रस्ताव भेजा है. शिक्षा सचिव को भेजे गए प्रस्ताव में सुबह की पाली में स्कूल को संचालित करने की बात कही गई है.
प्रस्ताव के अनुसार, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक चलेंगी है. वहीं उच्चतर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय दो पालियों में संचालित होंगी. पहली पाली सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक.

शिक्षा सचिव को डीपीआई द्वारा भेजे गए नए प्रस्ताव को लेकर शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने सीएम साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का आभार जताया है.