Google Analytics —— Meta Pixel

पुलिसकर्मियों के तीन बेटों की तालाब में डूबकर मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

talab

कोरबा। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिसदी तालाब में तीन मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई।

मृतकों की पहचान युवराज सिंह ठाकुर (9 वर्ष), आकाश लकड़ा (13 वर्ष) और प्रिंस जगत (12 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों दोस्त थे और पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के बेटे थे।

इस घटना के बाद पूरे पुलिस लाइन और परिजनों में मातम का माहौल है। परिवारजन रो-रोकर बेहाल हैं और पुलिस विभाग के अधिकारी भी इस दर्दनाक हादसे से गहरे सदमे में हैं।

जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे मंगलवार दोपहर नहाने के लिए रिसदी तालाब गए थे। तालाब में अधिक गहराई में चले जाने के कारण वे डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही जारी है।

रीसेंट पोस्ट्स