Google Analytics —— Meta Pixel

री-एजेंट प्रोक्योरमेंट स्कैम : ईडी ने जब्त की मोक्ष कार्पोरेशन की पोर्श केयेन कूप और मर्सिडीज-बेंज

car

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने “री-एजेंट प्रोक्योरमेंट स्कैम” में शामिल मेसर्स मोक्ष कॉर्पोरेशन की दो लक्जरी कार (पोर्श केयेन कूप और मर्सिडीज-बेंज) जब्त किया है. फर्म शशांक चोपड़ा और उनके पिता शांतिलाल चोपड़ा के नाम से पंजीकृत है.

मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने 28 अगस्त को दुर्ग में “री-एजेंट प्रोक्योरमेंट स्कैम” में तलाशी अभियान चलाया. मामला टेंडर प्रक्रियाओं में हेरफेर करने, मनगढ़ंत मांग करने और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड को बढ़ी हुई कीमत पर मेडिकल उपकरण और री-एजेंट की आपूर्ति करने की आपराधिक साजिश से संबंधित है.

तलाशी अभियान के दौरान पीएमएलए, 2002 की धारा 17(1) के तहत शशांक चोपड़ा और उनके पिता शांतिलाल चोपड़ा के नाम पर पंजीकृत फर्म मेसर्स मोक्ष कॉर्पोरेशन की एक पोर्श केयेन कूप और एक मर्सिडीज-बेंज को जब्त किया गया.