चंद्र ग्रहण से पहले सीएम साय ने गौमाता को खिलाया रोटी और गुड़, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

cow

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज चंद्र ग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौ-सेवा करने से उन्हें आत्मिक संतोष और नई ऊर्जा का अनुभव मिलता है।

चंद्र ग्रहण में दिखेगा “ब्लड मून”

आज रात साल का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। इसकी शुरुआत रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगी और उच्च काल 11 बजकर 41 मिनट से रहेगा। इस दौरान पूर्ण चंद्र ग्रहण के साथ “ब्लड मून” का अद्भुत दृश्य दिखाई देगा, जब चांद लाल रंग का नजर आएगा।

यह ग्रहण रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12 बजकर 56 मिनट से शुरू हो चुका है और ग्रहण समाप्त होने के साथ ही खत्म होगा।

रीसेंट पोस्ट्स