सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 17वें उपराष्ट्रपति, सीएम साय ने निर्वाचित होने पर दी बधाई
रायपुर। मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन विजयी हुए और भारत के 17वें उप राष्ट्रपति चुने गए।
उन्हें प्रथम वरीयता में 452 वोट मिले, जबकि विपक्ष के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए।\
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीपी राधाकृष्णन को भारत का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।