Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम साय ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

modi

रायपुर। सीएम साय ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। – पोस्ट में साय ने लिखा, विकसित भारत के स्वप्नदृष्टा, विकास और विश्वास के प्रतीक, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, भारत माता के सच्चे सपूत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।

प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ, सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. अपने असाधारण नेतृत्व से परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आपने देश में महान लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है.

आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपनी आस्था व्यक्त कर रहा है. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।