Google Analytics —— Meta Pixel

आज एनएचएम कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन, रायपुर में जुटेंगे 10 हजार कर्मी, सरकार ने 600 कर्मचारियों को किया बर्खास्त

nmh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को पूरे एक महीने हो गए हैं। सरकार ने 16 सितंबर तक सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का फाइनल अल्टीमेटम दिया था। लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखा। इधर सरकार ने एक्शन लेते हुए 17 सितंबर को सूरजपुर में 594 कर्मचारियों की सेवा खत्म कर दी है।

इससे पहले यानी 16 सितंबर को बलौदाबाजार और कोरबा में 200 कर्मचारी को नौकरी से निकाला दिया गया। बलौदाबाजार के 160 और कोरबा के लगभग 21 कर्मचारियों को एक मुश्त नौकरी से निकाला गया था।
एनएचएम कर्मचारी अब भी अपनी मांगों को लेकर प्रोटेस्ट जारी रखे हुए हैं। आज रायपुर में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा, जिसमें 10 हजार कर्मचारी शामिल होंगे।

10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे

बता दें कि कर्मचारी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इनमें से पांच पर मौखिक सहमति बन चुकी है। बाकी पांच पर राज्य सरकार ने अपना स्टैंड क्लियर नहीं किया है। दूसरी ओर कर्मचारियों का कहना है कि मौखिक आश्वासन से काम नहीं चलेगा। सभी 10 मांगे लिखित में पूरी करनी होगी।

आज जेल भरो आंदोलन

प्रदर्शन और फिर बर्खास्तगी के बीच एनएचएम के स्टेट लीडरशिप ने तय किया है कि आज संभाग स्तर पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।

राजधानी के तूता धरना स्थल पर रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के लगभग 10 हजार कर्मचारी आंदोलन का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटकर सेलिब्रेट किया था।

रीसेंट पोस्ट्स