Google Analytics —— Meta Pixel

8 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बदरा, आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना

764883-mausam

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अभी मौसम के सामान्य होने की कोई उम्मीद नहीं हैं, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

छत्तीसगढ़ के इन 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के जिन 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, उसमें बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही और रायगढ़ शामिल है। इस दौरान तेज आंधी चल सकती है और गरज चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

मानसून की एक्टिविटि में दिखेगी कमी

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। सरगुजा जिले के एक से दो जगहों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों को छोड़कर आज से मानसून की एक्टिविटि में कमी देखने को मिलेगी। इधर राजधानी रायपुर में भी गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ में 1 जून से 17 सितंबर तक 1077.5 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया था, लेकिन अनुमान से 20 प्रतिशत कम 1055.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। अब तक बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है और बेमेतरा में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। बलरामपुर में समान्य से 51 प्रतिशत ज्यादा 1455.5 और बेमेतरा में समान्य से 50 प्रतिशत कम 490.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में पिछले 24 घंटे का तापमान

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 32.2 डीग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 24.6 डीग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 29.6 डीग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 25.5 डीग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 30.0 डीग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 23.4 डीग्री सेल्सियस
  • जगदलुपर- अधिकतम तापमान 32.6 डीग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 22.6 डीग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 32.6 डीग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 19.0 डीग्री सेल्सियस