Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छायाचित्र प्रदर्शनी का सीएम साय ने किया शुभारंभ

fita

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा, राष्ट्रनिर्माण और विकास के प्रति समर्पण को दर्शाने का एक प्रभावशाली प्रयास है। शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित है।

उनकी योजनाएँ और नीतियाँ समाज के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाने का काम कर रही हैं। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, और विकसित भारत की संकल्पना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।