Google Analytics —— Meta Pixel

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा-हड़ताल खत्म करने पर बनी सहमति, एनएचएम कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो होगी नई भर्ती

jjjj

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, बातचीत में हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी है. एनएचएम कर्मचारी हमारे राज्य का हिस्सा है. सभी कर्मचारी काम पर लौटें. सारी मांगों को मानने के बाद भी अगर एनएचएम कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो हम नई भर्ती करेंगे.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 4 मांगों को हमने माना है , 3 मांगों पर कमेटी बनाई है. तीन मांगों को उच्च स्तरीय बातचीत पर छोड़ा गया है. एनएचएम कर्मचारियों से बातचीत में अब हड़ताल खत्म करने पर सहमति बन गई है. जिन लोगों को बर्खास्त किया गया है उनकी बहाली पर भी विचार हुआ है. जिन लोगों को एक माह का नोटिस मिला है अगर वे काम पर आते हैं तो उनका नोटिस भी रद्द हो जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा, 18 अगस्त से प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर हैं. यह चिंता का विषय है कि हड़ताल से पिछले एक महीने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई है. एनएचएम कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल, हेल्थ एमडी सहित तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सकारात्मक चर्चा हुई.