Google Analytics —— Meta Pixel

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, कल से सभी कर्मचारी लौटेंगे काम पर, स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के बाद की घोषणा…

badi-khabar

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मरीजों और उनके परिजनों के लिए अच्छी खबर है। एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल को खत्म करने का ऐलान किया है। स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के बाद यह घोषणा एनएचएम संघ ने की है। कल से सभी कर्मचारी अपने-अपने काम पर लौट आएंगे।

मालूम हो कि एनएचएम संघ ने आज ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की थी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी दी थी कि एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से अस्पतला में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी तकलीफ हो रही है। मरीजों और उनके परिजनों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

मंत्री ने साफ कहा कि अगर कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म नहीं की तो वे दो दिनों के अंदर नई भर्ती करना शुरू कर देंगे। मंत्री ने आज शाम तक ही सभी कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने का अल्टीमेटम दिया था। मंत्री से मुलाकात के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।

जानिए क्या है मांग

एनएचएम कर्मचारी 10 सूत्री मांगो को लेकर पिछले कुछ दिनों से हड़ताल कर रहे थे। ग्रेड पे निर्धारण, अनुकंपा नियुक्ति, महिला कर्मियों के लिए विशेष अवकाश नीति, कर्मचारी का स्थायीकरण, 27% लंबित वेतन वृद्धि, कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, संविलियन, ट्रांसफर और 10 लाख रुपये की कैशलेस मेडिकल बीमा की मांग रखी है। फिलहाल अभी उनकी एक भी मांग पर सहमती नहीं बन पाई है।