Google Analytics —— Meta Pixel

एनएचएम कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल : मुख्यमंत्री साय ने कहा- हड़ताल खत्म करने का फैसला स्वागत योग्य, प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और होंगी मजबूत

hhhhh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय और राज्यहित में उठाया गया कदम बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कर्मचारी को अपने परिवार का हिस्सा मानती है और उनकी जायज़ मांगों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है। उन्होंने कहा कि जनता का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार ने सदैव इस दिशा में ठोस पहल की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों के इस निर्णय से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी तथा जनता को उत्कृष्ट और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ एक और बेहतर, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगा।