Google Analytics —— Meta Pixel

मानसून मचाएगा तांडव! 10 से ज्यादा जिलों के लिए अलर्ट जारी, आंधी तूफान के साथ होगी बारिश

764883-mausam

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून अपने आखिरी चरण में है। ऐसे में जाते जाते मानसून भारी तांडव मचाएगा। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 10 से ज्यादा जिलों में आंधी तूफान के साथ ही बारिश की संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 10 से ज्यादा जिलों में आंधी तूफान के साथ ही बारिश की संभावना जताई है। उनमें राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी, कांकेर, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़ , बालोद और राजनांदगांव शामिल है। इसके अलावा आज मंगलवार को अधिकांश जिलों में बादलव छाए रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) की ओर से गरियाबंद, महासमुंद और धमतरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर गरज-चमक और तेज हवा के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, और गरियाबंद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण नमी आएगी और इसी के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो आने वाले दो से तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में रिमझिम बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

बता दें कि बिते दिनों छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर देखने को मिला था। नदी और नाले भरकर छलक रहे थे। जिसके कारण बीजापुर,दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा और कोंडागांव में बाढ़ की स्थिति बन गई थी। इन जिलों में कई घर तो ढह भी गए, जिसके कारण कई परिवार प्रभावित भी हो गए।