Google Analytics —— Meta Pixel

फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज: 25 जिलों में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली से रहे सावधान

764883-mausam

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। पूरे प्रदेशभर में मंगलवार रात से बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें से 6 जिले नापायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सरगुजा सहित 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा 1 जून से 23 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में 1078.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर में दर्ज की गई है, जहां सामान्य से 53 प्रतिशत ज्यादा 1473.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं बेमेतरा में 51 प्रतिशत कम 495.1 मिलीमीटर बारिश हुई है।

छत्तीसगढ़ के पांच जिलों ऐसा रहा पिछले 24 घंटे का तापमान

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस
  • पेंड्रा रोड- अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस

आकाशीय बिजली से बचने के उपाय

  • बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान में न जाएं।
  • गरज-चमक के दौरान तालाबों से दूर रहें।
  • बारिश या फिर गरज-चमक के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े रहे