Google Analytics —— Meta Pixel

वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 3.23 लाख की ठगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 3 साल से था फरार

giraftar

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में नवागढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 3 साल से फरार चल रहे ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने महिला से वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की थी। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने पीड़िता से वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख 23 हजार रुपए की ठगी की थी। शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को 3 साल बाद खोज निकाला। आरोपी ने बड़े शातिराना दिमाग से इस ठगी की घटना को अंजाम दिया था।

दरअसल, 19 जनवरी 2022 को पीड़िता रुखमणी चौहान ने नवागढ़ थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया के जरीए उसकी पहचान आरोपी चंद्रकांत चौहान (गोलू) से हुई थी। इस दौरान आरोपी ने खुद को SCEL में अधिकारी के पद पर पदस्थ बताया था। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी बड़े विभाग में होना बताया था।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

आरोपी ने पीड़िता को झांसा दिया था कि वह वन मंडल विभाग निगम में सीधी भर्ती के तहत उसकी नौकरी लगा देगा। इसके लिए उसने पैसे की भी मांग की थी। पीड़िता ने भी आरोपी के झांसे में आकर अलग-अलग किस्त में 3 लाख 23 हजार रुपए दे दिए थे। रुपए लेने के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने कोरबा जिले के बांकीमोगरा में रहने वाले आरोपी चंद्रकांत चौहान को 3 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

रीसेंट पोस्ट्स