कोरबा कलेक्टर को हटाने पूर्व गृहमंत्री के पत्र पर सीएम साय ने कहा -ननकीराम कंवर वरिष्ठ नेता हैं, शिकायत की जांच करा रहे
रायपुर। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को हटाने की मांग की थी. इस मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि पूर्व गृहमंत्री की शिकायत की जांच होगी.
इसके बाद निर्णय लिया जाएगा. सीएम साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं. उनके पत्र पर जांच करा रहे हैं.
ननकीराम कंवर ने आरोप लगाया था कि कलेक्टर हिटलर प्रशासक की तरह काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के मामले हैं. उन्होंने कलेक्टर को तीन दिन के भीतर नहीं हटाने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी थी.