Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : चैतन्य बघेल को 13 दिन की ईओडब्ल्यू रिमांड, दीपेन चावड़ा से भी 29 सितंबर तक होगी पूछताछ

cha

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ईओडब्ल्यू ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 13 दिन की पुलिस रिमांड पर अपने हवाले कर लिया है।

चैतन्य बघेल अब 6 अक्टूबर तक ईओडब्ल्यू रिमांड पर रहेंगे, इस दौरान जांच टीम उनसे कड़ी पूछताछ करेगी। इससे पहले कस्टम मिलिंग घोटाले में गिरफ्तार दीपेन चावड़ा को भी 29 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

बता दें कि आज ईओडब्ल्यू ने रायपुर स्पेशल कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट दायर कर चैतन्य बघेल को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल से कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में चैतन्य बघेल और दीपेन चावड़ा दोनों के मामले की सुनवाई हुई।