Google Analytics —— Meta Pixel

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने सीएम साय से सौजन्य भेंट की, दुर्ग के विकास कार्यो, शिक्षा से संबंधित योजनाओं के बार में मुख्यमंत्री को दी जानकारी

yadaw

रायपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। यह भेंट शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर तृतीया दिन पर हुई। इस अवसर पर मंत्री गजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री को नवरात्र पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

भेंटवार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश के विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों, शिक्षा एवं ग्रामोद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति और उनके सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पर संवाद हुआ। मंत्री गजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में चल रही योजनाओं की स्थिति और उनके क्रियान्वयन में सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर सृजन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री और मंत्री ने मिलकर यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि योजना और परियोजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे और क्षेत्रीय विकास में तेजी आए।

इसके अलावा रोजगार सृजन, स्वरोजगार और कौशल विकास की दिशा में भी संभावित कदमों पर चर्चा हुई। मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री से की गई यह भेंट क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने योजनाओं के प्रभाव और क्रियान्वयन में और गति लाने के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री विष्

रीसेंट पोस्ट्स