Google Analytics —— Meta Pixel

मेडिकल स्टोर संचालक ने बच्चे को लगाया इंजेक्शन, कुछ देर बाद बिगड़ी तबियत, फिर गयी जान

injection

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध धंधा जोरों पर चल रहा है. यह बात किसी से छिपी नहीं है. अब ऐसा ही एक और मामला बलरामपुर (Balrampur News) जिला से सामने आया है. यहाँ एक मेडिकल संचालक द्वारा बच्चे को इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हो गई.

मामला बलरामपुर जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 8 का है. मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा इंजेक्शन लगाने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. शंभू मेडिकल स्टोर संचालक ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया. जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी और फिर दम तोड़ दिया.