Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में पकड़ाये नक्सली दंपति के पास से मिला 10 लाख का सोना समेत बहुत कुछ… पुलिस ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति, जानिए

1169000-naxali

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गिरफ्तार नक्सली दंपति को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पकड़े गये माओवादी पति-पत्नी के पास से पुलिस ने 2 नग मोबाइल, 10 तोला सोने का बिस्कुट, 1.14 लाख नगदी बरामद किया है। दोनों माओवादियों को आज एनआईए की विशेष न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया।

कैसे पकड़ाए दोनों नक्सली

दरअसल, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रायपुर पुलिस द्वारा चंगोराभाठा से 24 सितम्बर को एक संदिग्ध महिला एवं पुरूष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अपना नाम जग्गू कुरसम उर्फ रवि उर्फ रमेश पिता सुक्कू राम कुरसम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सावनार, थाना गंगालूर बीजापुर व उसकी पत्नी ने अपना नाम कमला कुरसम 27 वर्ष बताया।

दोनों ने स्वीकार किया कि माओवादी संगठन के लिए काम करते हैं। अभी कुछ समय से रायपुर में रहकर माओवादियों के लिए राशन, ईलाज, बड़े कॉडर आश्रय स्थल इत्यादि तथा शहर में रहकर शहरी नेटवर्क बनाने का काम कर रहे थे।

आरोपियों के विरूद्ध डीडी नगर थाना में अपराध क्रं. 441/2025 धारा 147, 148, 61 भारतीय न्याय संहिता, 17, 18, 19, 20, 38, 39, 40 विधि विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 पंजीबद्ध किया गया है।

सोने के बिस्कुट समेत अन्य सामग्री जब्त

दोनों के कब्जे से 2 नग स्क्रीन टच मोबाइल, 10 तोला का सोने का बिस्कुट, 1 लाख 14 हजार दो सौ 40 रू. नगद और अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी कर विशेष न्यायालय (एन.आई.ए.) बिलासपुर में पेश किया गया।

पुलिस मुख्यालय के आदेश पर अग्रिम विवेचना के लिए राज्य अन्वेषण अभिकरण (एस.आई.ए.) को स्थानान्तरित किया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

रीसेंट पोस्ट्स