तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़ में 31 लोगों की मौत: सीएम साय ने जताया शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
रायपुर। तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता से नेता बने विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की चुनावी रैली में हुई भगदड़ ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। भारी भीड़ के चलते अफरा-तफरी मच गई, कई लोग बेहोश हो गए और कई को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में 31 से अधिक लोगों के मृत होने की आशंका जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करूर रैली में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने-पोस्ट पर लिखा-
“इस हृदयविदारक घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति दे।”
मुख्यमंत्री साय ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की और कहा कि इस कठिन समय में पूरे देश की संवेदनाएँ प्रभावित परिवारों के साथ हैं।