फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: कल से भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, आज 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी

764883-mausam

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 30 सितंबर से मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज सोमवार को छत्तीसगढ के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानतें हैं आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

छत्तीसगढ के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को छत्तीसगढ के जिन 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें बालोद, रायगढ़, गरियाबंद, बस्तर और जांजगीर चांपा शामिल है। इस दौरान कहीं कहीं पर गरज चमक के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग (IMD)के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की गई है। छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में भी रविवार रात से बूंदाबांदी का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ में 1 जून से 28 सितंबर तक 1135 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन अनुमान से 3 प्रतिशत ज्यादा 1183.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। वहीं बलरामपुर में सामान्य से 52 प्रतिशत ज्यादा 1517 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा बेमेतरा में सामान्य से 50 प्रतिशत कम 519 मिलीमीटर बारिश हुई है।

छत्तीसगढ़ में दिखेगा कम दबाव वाले क्षेत्र का असर

जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण मौसम विभाग (IMD) ने पूरे छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर के बाद से अति से भारी बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण ओडिसा और उससे लगे क्षेत्र में बना दबाव अगले 24 घंटे में कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल सकता है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

रीसेंट पोस्ट्स