दशहरे की छुट्टी शुरू, आज से पूरे एक हफ्ते स्कूल, कॉलेज रहेंगे बंद….
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दशहरे की तैयारियों चल रही है। 2 अक्टूबर को दशहरा है। वहीं, आज से प्रदेश के स्कूलों और काॅलेजों में छुट्टी हो गई है। 5 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। इससे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को अपने अपने परिवार के साथ समय बिताने और पर्व मनाने का मौका मिलेगा।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 29, 30 सितंबर और 1 से चार अक्टूबर तक दूर्गा पूजा-दशहरा की छुट्टी रहेगी। वहीं, 5 अक्टूबर को रविवार है मतलब की पूरे 7 दिनों तक छुट्टी रहेगी।
जानिए छुट्टी आदेश में क्या कुछ लिखा हैं…
छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अवकाश की घोषणा कर दी है।
जारी आदेश के अनुसार शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. एवं एम.एड. महाविद्यालयों में विभिन्न त्यौहारों एवं मौसम के अनुसार अवकाश निर्धारित किए गए हैं। दशहरा अवकाश 29 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2025 तक रहेगा, जो कुल 06 दिन का होगा।
दीपावली अवकाश 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक रहेगा, जो 06 दिन का होगा। इसी प्रकार शीतकालीन अवकाश 22 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025 तक रहेगा और इसमें भी विद्यार्थियों को 06 दिन का अवकाश मिलेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश 01 मई से 15 जून 2026 तक रहेगा, जो कुल 46 दिन का होगा। इस प्रकार विद्यार्थियों और शिक्षकों को पूरे शैक्षणिक सत्र में कुल 64 दिन का अवकाश प्राप्त होगा।