Google Analytics —— Meta Pixel

दशहरे के दिन नक्सली संगठन को बड़ा झटका! 23 महिलाओं समेत 103 माओवादियों ने किया सरेंडर

image-80-1
बीजापुर| दशहरे के दिन बस्तर के बीजापुर से बड़ी ही सुकून देने वाली खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार आज यानि 02 अक्टूबर 2025 को बीजापुर जिले में हुए सामूहिक माओवादी आत्मसमर्पण की जानकारी दी गई है। जहां कुल 103 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिनमें 49 इनामी माओवादी भी शामिल हैं। जिन पर कुल इनामी राशि ₹1 करोड़ 06 लाख 30 हजार घोषित थी।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 1 डीव्हीसीएम, 4 पीपीसीएम , 4 एसीएम, 5 एरिया कमेटी सदस्य, 5 मिलिशिया कमाण्डर/डिप्टी कमांडर, 4 जनताना सरकार अध्यक्ष, 12 सीएनएम सदस्य, 22 जनताना सरकार सदस्य, 23 मिलिशिया प्लाटून सदस्यों ने सरेंडर किया है।
बताया जा रहा है कि संगठन के भीतर बढ़ते मतभेद और सरकार की जन हितैषी पुनर्वास नीति और विकास कार्यों के प्रभाव के कारण यह नक्सली सरेंडर कर रह है। वहीं बीते 01 जनवरी 2024 से अब तक, 924 माओवादी गिरफ्तार, 599 ने आत्मसमर्पण किया है। 195 मारे गए हैं।
आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक माओवादी को ₹50,000 की सहायता दी जाएगी। इस दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, डीआईजी बीएस नेगी, एसपी बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव, कोबरा व केरिपु बटालियन के कमांडेंट्स सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी सीपीआरएफ बी एस. नेगी ने बताया कि अब माओवादी संगठन लगातार कमजोर हो रहा है और ग्रामीणों में शासन-प्रशासन की योजनाओं और सुरक्षा बलों का भरोसा बढ़ रहा है।