Google Analytics —— Meta Pixel

गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर के राज परिवार से की मुलाकात

home

बस्तर। मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज महल गए। यहां बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव समेत परिवार से मुलाकात की। जगदलपुर में शाह की सभा में लोगों की भीड़ जुट गई है। थोड़ी देर बाद शाह मुरिया दरबार में शामिल होंगे।

बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव के अनुसार, अमित शाह देश के पहले गृहमंत्री हैं, जो बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शिरकत कर रहे हैं। इससे पहले केवल राज्य के मुख्यमंत्री ही इस परंपरा में शामिल होते थे।

मुरिया दरबार में केंद्रीय मंत्री मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।

दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर अमित शाह का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने स्वागत किया था। इस दौरान वहां मंत्री केदार कश्यप और लता उसेंडी भी मौजूद रहे।

रीसेंट पोस्ट्स