26 जिलों में हल्की से भारी बारिश की चेतावनी: चलेगी आंधी-गिरेगी बिजली, जाने मौसम का हाल
रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में येलों अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज और चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। साथ ही मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है, तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में येलों अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को छत्तीसगढ़ के जिन 26 जिलों में येलों अलर्ट जारी किया है। उनमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, धमतरी , बिलासपुर, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद शामिल है।इस दौरान गरज और चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। साथ ही मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर में आज मौसम सामान्य रहेगा।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, धमतरी, दुर्ग सहित आसपास के जिलों में दोपहर बाद गरज-चमक के साथ ही अति से भारी बारिश हुई है। इस दौरान सुकमा में सबसे ज्यादा 49.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहींं मौसम विभाग (IMD) ने आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 सितंबर तक 1164.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस दौरान सबसे ज्यादा बलरामपुर में बारिश दर्ज की गई है। यहां सामान्य से 52 प्रतिशत ज्यादा 1520.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं बेमेतरा में 50 प्रतिशत कम 524.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।
छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में ऐसा रहा पिछले 24 घंटे का तापमान
रायपुर- अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर- अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस
अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर- अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग- अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस