Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम साय ने दार्जिलिंग में भारी बारिश एवं भूस्खलन से हुई विनाशकारी आपदा पर जताया शोक

darjling

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई विनाशकारी आपदा पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने इस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दार्जिलिंग में हुई इस प्राकृतिक आपदा ने पूरे देश को व्यथित कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और अनेक परिवारों को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में पूरा देश पश्चिम बंगाल के प्रभावित नागरिकों के साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार और राहत एजेंसियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शीघ्र राहत और बचाव कार्य से कई लोगों की जानें बचाई जा सकीं, जो सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने की प्रार्थना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं मानव जीवन की असहायता को उजागर करती हैं, लेकिन ऐसे समय में संवेदना और सहयोग ही सबसे बड़ी ताकत होती है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के नागरिकों से भी अपील की कि वे इस कठिन घड़ी में एकजुट होकर देश के प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति प्रकट करें।