Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी में हिट एंड रन: चेकिंग कर रहे ट्रैफिक आरक्षक को कार ने कुचला, फिर डिवाइडर से टकराकर पलटी

road_accident_news_1715801879-30

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक कार चालक ने ट्रैफिक आरक्षक को कुचल दिया। इस घटना में ट्रैफिक आरक्षक गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

बैरिकेड के साथ ही ट्रैफिक आरक्षक को भी मारी टक्कर

यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई है। बताया जा रहा है कि VIP रोड में राम मंदिर के सामने रात 2 बजे के आसपास बैरिकेड लगाकर डंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी एयरपोर्ट की तरफ से आ रही कार को ट्रैफिक आरक्षक हेम कुमार पटेल ने हाथ दिखाकर रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने रुकने के बजाए कार और तेज कर दी। इसके बाद बैरिकेड के साथ ही ट्रैफिक आरक्षक को भी टक्कर मार दी।

ट्रैफिक आरक्षक के साथ कार सवार भी घायल

बैरिकेड और ट्रैफिक आरक्षक को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई और अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में ट्रैफिक आरक्षक गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे, पचपेड़ी नाका स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं कार सवार दो लोगों को भी इस घटना में चोटें आई हैं।

पुलिस की हिसारत में कार सवार

इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि VIP रोड में राम मंदिर के सामने रात 2 बजे के आसपास बैरिकेड लगाकर डंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी कार सवार सिद्धांत दान और आदिल चौधरी एयरपोर्ट की तरफ से आ रहे थे, जिन्हें तेलीबांधा थाने में पदस्थ ट्रैफिक आरक्षक हेम कुमार पटेल ने हाथ दिखाकर रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने रुकने के बजाए कार और तेज कर दी। इसके बाद बैरिकेड के साथ ही ट्रैफिक आरक्षक को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैफिक आरक्षक के साथ ही कार सवारों को भी चोटें आई है। वहीं कार सवारों को हिरासत में ले लिया गया है।