Google Analytics —— Meta Pixel

केमिकल से बन रहा नकली दूध-पनीर, होटलों-रेस्टोरेंट्स में बिक रहा 200 रूपये किलो में

pnir

बिलासपुर। मिलावटी पनीर का धंधा बड़े पैमाने पर फैल चुका है। शहर की कई छोटी फैक्ट्रियों और दूध यूनिट्स में स्किम्ड मिल्क पाउडर से पनीर तैयार किया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि तेल, यूरिया, कास्टिक सोडा और चीनी मिलाकर नकली दूध बनाया जा रहा है। शहर के कई होटल-रेस्टोरेंट्स में इसकी सप्लाई हो रही है।

इस नकली दूध से पहले फैट अलग किया जाता है, फिर इसके पाउडर से पनीर बनाया जाता है जो दिखने में असली जैसा लगता है, लेकिन न तो उसकी बनावट असली है और न ही गुणवत्ता। तेल, यूरिया, कास्टिक सोडा और चीनी मिलाकर नकली दूध बनाया जा रहा है। इस तरह तैयार किया गया पनीर मार्केट में 200 रुपए किलो तक बिक रहा।

एक डेयरी व्यवसायी ने बताया कि असली पनीर को मसलने पर दूध जैसी बनावट नजर आती है, जबकि मिलावटी पनीर रबर जैसा खिंचता है। यही नहीं, नकली दूध से तैयार पनीर की लागत महज 150 रुपए प्रति किलो आती है, और उसे बाजार में 200 रुपए में आसानी से बेचा जा रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसे मिलावटी पनीर का लगातार सेवन करने से पाचन तंत्र, लीवर पर सीधा असर पड़ सकता है। लंबे समय में यह सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।