छत्तीसगढ़ में धनतेरस में 2 हजार करोड़ का हुआ व्यापार, 10 हजार से ज्यादा बिकी गाडिय़ां

dha

रायपुर। धनतेरस पर शनिवार को छत्तीसगढ़ में जमकर धन वर्षा हुई। राजधानी रायपुर के साथ प्रदेशभर के बाजारों में सुबह से लेकर देर रात तक लोगों ने खरीदारी की. छत्तीसगढ़ चैंबर और कैट का दावा है कि इस बार बाजार में धनतेरस पर 2000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है. सबसे ज्यादा ऑटोमोबाइल, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक सेगमेंट में बिक्री हुई है.

धनतेरस के दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद से देर रात तक लोग खरीदारी करते रहे. गोलबाजार, मालवीय रोड, सदरबाजार, एमजी रोड, पंडरी, कटोरातालाब, लाखेनगर, पुरानी बस्ती समेत शहर के लगभग सभी बाजारों में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते रहे। इस वजह से शाम 5 बजे के बाद कई जगहों पर जाम भी लगता रहा। लोगों की भीड़ देर रात बाजारों में रही.

रायपुर में 4 हजार से ज्यादा कारें बिकीं

रायपुर में इस बार 4 हजार से ज्यादा कारें धनतेरस के दिन ही बिक गई. इस खास दिन में डिलिवरी के लिए लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा ली थी. शो रुम से लोग देर रात तक गाड़ी ले जाते रहे.

वहीं राज्यभर में 10 हजार से ज्यादा कार और करीब 50 हजार दोपहिया वाहन बेचे गए हैं. जीएसटी कम होने के सभी गाडिय़ों की कीमतों में खासी कमी आई है. इसके अलावा कंपनियों ने भी ऑफर दिए थे. जिसका असर बाजार में हुआ.

रीसेंट पोस्ट्स