Google Analytics —— Meta Pixel

राज्योत्सव 2025: सीएम साय ने मेलास्थल में तैयारियों का लिया जायजा, सभी कामों को समय पर पुरा करने के अफसरों को दिए निर्देश

cm

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का आयोजन 1 नवंबर को होगा। आयोजन में पीएम नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय नेता शामिल होंगे। पीएम विजिट और राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा करने सीएम विष्णुदेव साय राज्योत्सव स्थल पहुंचे।

सीएम साय ने मौके पर अफसरों को जरुरी निर्देश दिए है और समय पर तैयारियां पूरी करने की हिदायत दी। राज्योत्सव के दौरान प्रदेश के विकास कार्य की प्रदर्शनी लगाने, केंद्र सरकार से मिले अचीवमेंट अवॉर्ड की जानकारी विस्तार पूर्वक मेला स्थल में पहुंचे लोगों को बताने के निर्देश दिए है।

जानकारी देने अलग से लगेगा स्टॉल

राज्योत्सव में शामिल होने वाले लोगों को प्रदेश की संस्कृति की जानकारी मिले, उसका स्टॉल अलग से लगाने सीएम ने निर्देशित किया है। राज्य की रजत जयंती के अवसर पर होने वाला यह आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बने। इसके लिए सभी तैयारियां समय पर और उच्च स्तर पर पूरी करने के लिए सीएम ने कहा है।

पूरे साल चलेगा उत्सव

छत्तीसगढ़ को बने 24 साल पूरे हो चुके हैं और अब राज्य अपने 25वें साल में प्रवेश कर चुका है। सरकार ने इसे “रजत जयंती वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, खानपान, लोकनृत्य और खेलों को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। हर महीने अलग थीम पर आयोजन किए जाएंगे।

सरकार का उद्देश्य है कि गांव से लेकर शहर तक और पंचायत से लेकर राजधानी तक, हर स्तर पर लोगों को उनकी जड़ों से जोड़ा जाए। राज्योत्सव में प्रदेश के सभी जिलों से कलाकार, लोक-नर्तक, और हस्तशिल्पी शामिल होंगे।