Google Analytics —— Meta Pixel

ADG दीपांशु काबरा के नेतृत्व में 14 DIG, IG समेत 95 पुलिस अफसरों की टीम गठित, PM नरेंद्र मोदी और राज्योत्सव के लिए तगड़ी सिक्यूरिटी…

modi1

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 बरस पूरे होने पर राजधानी रायपुर में इस बार भव्य स्तर पर रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।

राज्य बनने के बाद यह पहली बार होगा, जब राज्योत्सव के मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी एक नवंबर को सुबह 9 बजे रायपुर आएंगे और अपरान्ह करीब चार बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इस दौरान नवा रायपुर में अलग-अलग पांच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्योत्सव के साथ ही वे सत्य साईं अस्पताल जाएंगे। वहां वे अस्पताल का मुआयना करने के बाद ह्दय का निःशुल्क इलाज कराकर स्वस्थ्य हो चुके बच्चों से बात करेंगे। उसके बाद वे ब्रह्मकुमारी ध्यान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। नए विधानसभा भवन और आदिवासी संग्रहालय का भी वे लोकार्पण करेंगे।

उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। एडीजी दीपांशु काबरा को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा और रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह भी होंगे। ये तीनों अफसर पीएम मोदी के हर कार्यक्रम की सुरक्षा तैयारियों की न केवल मॉनिटरिंग करेंगे बल्कि प्रधानमंत्री के साथ हर कार्यक्रम में मौजूद भी रहेंगे। वैसे आईजी, एसपी का पीएम के काफिले में रहने का सिक्यूरिटी प्रोटोकॉल भी है।

देखिए अफसरों की ड्यूटी की सूची

1. विमानतल व्यवस्था

      • सुजीत कुमार, उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर।
      • प्रफुल्ल ठाकुर, सेनानी, 4थी वाहिनी, माना।
      • सोनिया घरडे, अपुअ, राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी, रायपुर।
      • राकेश बघेल, उप पुलिस अधीक्षक, पीटीएस माना।
      • दिनेश सिंह, सहायक सेनानी, व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना।

2. यातायात/मार्ग व्यवस्था/रूट स्थल सजावट व्यवस्था

      • ओ.पी. पाल, पुलिस महानिरीक्षक, विआशा/नक्सल पुमु रायपुर।
      • प्रशांत अग्रवाल, उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल रेंज बस्तर।
      • एम.आर. अहिरे, उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर।
      • अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुकमा।
      • रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विलासपुर।
      • मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव ।
      • संजय महादेवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर ।
      • अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायपुर।
      • गरिमा द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर।
      • उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जांजगीर।
      • कोशलेन्द्र देव पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव।
      • गीता वाधवानी, अपुअ, राजनांदगांव (पुमनि कार्यालय-राजनांदगांव)।
      • हेमसागर सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार।
      • पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोरिया।
      • धीरेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद।
      • रमेश चन्द्रा, उप पुलिस अधीक्षक, कैसीजी।
      • धनेन्द्र ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक, महासमुंद।
      • श्याम मधुकर, उप पुलिस अधीक्षक, कोरिया।

3. एस्कार्ट ऑफिसर

      • संजय साहू, उप पुलिस अधीक्षक, मुंगेली।
      • सुधीर कुजूर, सहायक सेनानी, 10वीं वाहिनी, छसबल सूरजपुर।

4. पायलेट आफिसर

      • राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सरगुजा।
      • विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक, विआशा, पुमु रायपुर (सहायतार्थ)।

5. कारकेड मार्शल

      • आशीष मिश्रा, सहायक सेनानी, 13वीं वाहिनी, छसबल कोरबा।

6. गारलैंड ऑफिसर

      • आलोक तिवारी, सहायक सेनानी, 4थी वाहिनी, छसबल माना।

7. बैगेज ऑफिसर

      • एरमन खलखो, सहायक सेनानी, 6वीं वाहिनी, छसबल रायगढ़।
      • लोकेश्वर शांडिल्य, सहायक सेनानी, 12वीं वाहिनी, रामानुजगंज।

8. लिवरी ड्यूटी

      • अर्चना चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक, पीटीएस माना।

9. ब्रह्मकुमारीज ध्यान केन्द्र, नवा रायपुर

      • रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, रेंज दुर्ग।
      • पारूल माथुर, उप पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन, पुमु रायपुर।
      • पुष्कर शर्मा, सेनानी, व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना।
      • वैशाली जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव।
      • अंशुमन सिसोदिया, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन, पुमु रायपुर।
      • जयलाल मरकाम, सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी, भिलाई।
      • वीरेन्द्र सिंह नंदा, सहायक सेनानी, 4थी वाहिनी, उसवल माना।

नवीन विधानसभा भवन, नवा रायपुर

      • अजय यादव, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर।
      • लक्ष्य शर्मा, पुलिस अधीक्षक, केसीजी।
      • भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार।
      • निवेदिता पाल, सेनानी, 6वीं वाहिनी, छसबल रायगढ़।
      • गगन कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक, विलासपुर ।
      • गोपीचंद मेश्राम, उप सेनानी, 12वीं वाहिनी, छसबल रामानुजगंज।
      • मीरा अग्रवाल, सहायक सेनानी, 3री वाहिनी, अमलेश्वर।

शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय, नवा रायपुर

      • अंकित गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, विआशा/नक्सल, पुमु रायपुर।
      • सूरज सिंह परिहार, पुलिस अधीक्षक, धमतरी।
      • मयंक गुर्जर, सेनानी, 15वीं वाहिनी, छसबल बीजापुर।
      • पिताम्बर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मोहला-मानपुर।
      • रमा पटेल, उप सेनानी, 4थी बाहिनी, छसवल माना।
      • जयराम चेरमाको, उप पुलिस अधीक्षक, सरगुजा।
      • गोपाल कुमार वैश्य, उप पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद।

सत्य साई हॉस्पिटल, नवा रायपुर

      • अमित तुकाराम कांबले, उप पुलिस महानिरीक्षक, रेंज कांकेर।
      • योगेश कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक, बालोद।
      • विमल कुमार पाठक, सहायक पुलिस अधीक्षक, कोरबा।
      • पंकज शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस अकादमी चन्दखुरी।
      • श्रुति चक्रवर्ती, उप पुलिस अधीक्षक, बालोद।
      • तेलेस्फोर मिंज, सहायक सेनानी, 21वीं वाहिनी, छसबल बालोद।

राज्योत्सव मेला, नवा रायपुर

      • डॉ० संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, रेंज बिलासपुर ।
      • अभिषेक मीणा, उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर।
      • शलभ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर।
      • मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव।
      • अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक, सक्ती।
      • अंजनेय वार्नेय, पुलिस अधीक्षक, सारंगढ-बिलाईगढ़ ।
      • राजेश कुकरेजा, सेनानी, प्रथम वाहिनी, छसबल भिलाई ।
      • मनीषा रावटे, सेनानी, 20वीं वाहिनी, छसबल महासमुंद ।
      • मयंक मिश्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक, रायगढ़।
      • डॉ० संगीता माहिलकर, उप सेनानी, 14वीं वाहिनी, छसबल बालोद ।
      • मणीशंकर चन्द्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, धमतरी।
      • आकाश मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़।
      • अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम ।
      • अविनाश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक, सारंगढ़-बिलाईगढ़।
      • अभिनव उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव।
      • घनश्याम कामड़े, उप पुलिस अधीक्षक, बीजापुर।
      • प्रशांत देवागंन, उप पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर।
      • सत्यप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, दुर्ग।
      • विजय तिर्की, सहायक सेनानी, 3री वाहिनी, छसवल अमलेश्वर।
      • ललिता मेहर, उप पुलिस अधीक्षक, महासमुंद ।
      • संतोष झारिया, सहायक सेनानी, एपीटीएस बोरगांव।
      • माया शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, बालोद।
      • उषा सोंधिया, उप पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार ।
      • मनोज गुप्त, सहायक सेनानी, 17वीं वाहिनी, छसवल कबीरधाम ।

10. कैम्प व्यवस्था (राजभवन)

      • संतोष सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर।
      • विवेक शुक्ला, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, अ०अ०वि० पुमु रायपुर।
      • सचिन्द्र चौबे, पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मैनपाट, सरगुजा।
      • एपीएस टोप्पो, सहायक सेनानी, 11वीं वाहिनी, छसवल जांजगीर।

11. हॉस्पीटल लाईजन आफिसर-स्थानीय स्तर पर।

12. कलेक्शन आफ इंटेलीजेन्स-जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, रायपुर।

13. रिंग राउण्ड टीम-1

      • रूपक शर्मा, निरीक्षक, जिला कबीरधाम।
      • अभिनवकांत सिंह, निरीक्षक, जिला कोरबा।
      • 04 पीएसओ, व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना।

14. रिंग राउण्ड टीम-2

      • परिवेश तिवारी, निरीक्षक, जिला बलौदाबाजार।
      • दिलबाग सिंह, निरीक्षक, जिला जगदलपुर।
      • 04 पीएसओ, व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना।

15. प्रभारी-बीडीएस

      • गुरू नारायण प्रधान, उपुअ, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय की बीडीएस टीम के साथ।

16. आइडेंटिकल ब्लड ग्रुप

    • 04 आरक्षक, पीटीएस माना।

रीसेंट पोस्ट्स