Google Analytics —— Meta Pixel

4708 शिक्षकों की भर्ती का आदेश जारी, सीएम साय ने की थी घोषणा

teacher

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार ने शिक्षकों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 4,708 शिक्षकों की भर्ती के लिए औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। कुल 5,000 पदों में से यह भर्ती पहले चरण के अंतर्गत की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, वित्त विभाग से अनुमति मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभाग के अवर सचिव ने इस संबंध में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) को पत्र जारी किया है।

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ महीने पहले सुशासन तिहार के दौरान धमतरी में शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया था। अब उसी घोषणा के अनुरूप सरकार ने पहले चरण में 5,000 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

राज्य सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में कुल 30 हजार शिक्षकों की भर्ती करने का है, ताकि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाया जा सके। मुख्यमंत्री साय ने हाल ही में कहा था कि “हर स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है, और इसके लिए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति आवश्यक है।”

 

रीसेंट पोस्ट्स