Google Analytics —— Meta Pixel

मोहम्मद अकबर के करीबी ने जुड़वाए फर्जी मतदाताओं के नाम! दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

111

कवर्धा| पूर्व विधायक मोहम्मद अकबर के करीबी पर फर्जी मतदाता नाम जोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। कवर्धा में मतदाता सूची में फर्जी नाम जुड़वाने का मामला उजागर होने के बाद दो लोगों के खिलाफ लोहारा थाना में नामजद FIR दर्ज किया गया। जनमत को प्रभावित करने के लिए बाहरी मतदाताओं के नाम जोड़े जाने के आरोपों से पूर्व विधायक अकबर के सहयोगी घिर गए हैं।

दरअसल भाजपा नेताओं ने आज कवर्धा में प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री और विधायक मोहम्मद अकबर के करीबी लोगों ने चुनाव के दौरान बाहरी मतदाताओं के नाम फर्जी तरीके से जोड़े थे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जनमत को प्रभावित करने के लिए सैकड़ों बाहरी लोगों के नाम गलत जानकारी देकर जोड़े गए थे।
भाजयुमो कार्यकर्ता रवि राजपूत की मेहनत से दो फर्जी मतदाताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इनके नाम तैय्यब खान और रमिज कुट्टी हैं। दोनों पूर्व विधायक अकबर के करीबी बताए जा रहे हैं। लोहारा ब्लॉक बचेड़ी व लोहारा में नाम जोड़ने का आरोप लगा है। दोनों आरोपियों पर धारा 199, 200, 419, 468, 34 भा.द.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इन पर आरोप है कि उन्होंने रायपुर से कवर्धा में फर्जी तरीके से मतदाता सूची में नाम जोड़वाया और गलत जन्म वर्ष व पते का इस्तेमाल किया। वहीं भाजपा का दावा है कि करीब सौ से अधिक फर्जी मतदाताओं की जांच चल रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।