हेरोइन बेचते हुए 2 तस्कर गिरफ्तार, बेचने के लिए कर रहे थे ग्राहक की तलाश, तभी पहुंच गयी पुलिस
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हेरोइन की तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी (Raipur Heroin Smuggling) कार्रवाई है. पुलिस ने दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपी पंजाब से हेरोइन लेकर बेचने आए थे.
मामला जिले के आमानाका थाना क्षेत्र का है. 3 नवंबर को पुलिस ने दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, सभी जिलों में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कई बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन बेच रहे दो लोगों को हेरोइन के साथ पकड़ा है.