Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम साय ने राज्य अलंकरण प्राप्त करने वाले विशिष्ट विभूतियों को दी बधाई

say

रायपुर। सीएम साय ने राज्य अलंकरण प्राप्त करने वाले विशिष्ट विभूतियों को बधाई दी। सीएम साय ने कहा, सभी अलंकृतों ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश-प्रदेश की गरिमा को ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। आपकी उपलब्धियाँ आने वाली पीढिय़ों को भी उत्कृष्टता की राह दिखाएँ और छत्तीसगढ़ महतारी का गौरव इसी तरह बढ़ाते रहें। शुभकामना।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस “राज्योत्सव 2025” के अवसर पर राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले 41 व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने की घोषणा की है। राज्योत्सव समापन समारोह में आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

इन पुरस्कारों की सूची सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की है। इस बार सम्मान पाने वालों में शिक्षा, पत्रकारिता, समाजसेवा, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, खेल, कृषि, सहकारिता और साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले लोग शामिल हैं।

रीसेंट पोस्ट्स