Google Analytics —— Meta Pixel

अब पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड: 2 से 3 डिग्री गिरेगा पारा, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

thand

रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को बारिश के बाद अब कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने आज से तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने की आशंका जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

2 से 3 डिग्री गिरेगा तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में जल्द ही कड़कड़ाती ठंड की ठंड पड़ने वाली है। लोगों को कुछ दिन पहले जहां बारिश का सामना करना पड़ रहा था, तो वहीं उन्हें अब कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग (IMD) ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में 2 से 3 डिग्री तापमान गिरेने की संभावना जताई है, जिसके कारण ठंड बढ़ेगी।

उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवा

मौसम विभाग (IMD) की माने तो दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी तापमान गिरेगा और ठंड भी बढ़ेगी। अगले 24 घंटे मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब उत्तर दिशा से ठंडी हवा आने लगी है। उत्तर दिशा की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के झोंकों से तापमान में गिरावट आएगी।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का तापमान

रायपुर- अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस

दुर्ग- अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर- अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस

अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस

जगदलपुर- अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस

10-12 दिन की देरी से लौटा मानसून

मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून सामान्य से ज्यादा एक्टिव था। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 28 मई से ही हो गई थी। वरना ऐसे में मानसून 10 जून तक छत्तीसगढ़ में एंट्री करता था। मानसून के समय से पहले पहुंचने का असर भी देखने को मिला है। बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं इस बार मानसून 10-12 दिन की देरी से लौटा।

रीसेंट पोस्ट्स