Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह : उपराष्ट्रपति ने 41 विभूतियों को किया सम्मानित

alan

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अवसर पर राज्य अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 41 व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया। इनमें अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली हस्तियां शामिल हैं। सम्मान पाने वालों में शिक्षा, पत्रकारिता, समाजसेवा, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, खेल, कृषि, सहकारिता और साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले लोग शामिल हैं। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।

अलग-अलग क्षेत्रों में इन्हें मिला सम्मान

इस वर्ष शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान हिरेश सिन्हा को आदिवासी चेतना के लिए दिया गया। यति यतनलाल सम्मान भारतीय कुष्ठ निवारक संघ को अहिंसा और गौ रक्षा के लिए दिया गया। खेल के क्षेत्र में गुंडाधूर सम्मान ज्ञानेश्वरी यादव को मिला। महिला एवं बाल विकास में महत्वपूर्ण कार्य के लिए मिनीमाता सम्मान ललेश्वरी साहू को दिया गया। गुरु घासीदास सम्मान भुवनदास जांगड़े और शशि गायकवाड़ को, ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, डोम को सहकारिता के लिए दिया गया।

हबीब तनवीर सम्मान डॉ. कुंज बिहारी शर्मा को समकालीन रंगकर्म के लिए, महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान चांदनी साहू को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन (तीरंदाजी) के लिए और पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान चित्तरंजन कर को हिंदी साहित्य, चक्रधर सम्मान पं. कीर्ति माघव लाल व्यास को शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के लिए, दाऊ मंदराजी सम्मान रिखी क्षत्रिय को लोक नाट्य एवं लोक शिल्प के लिए, डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार थनेन्द्र कुमार साहू और वामन कुमार टिकरिहा को कृषि के लिए दिया गया। वहीं महाराजा अग्रसेन सम्मान राजेंद्र अग्रवाल को सामाजिक समरसता के लिए दिया गया।

पत्रकारिता (प्रिंट मीडिया हिंदी) में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार डॉ. संदीप कुमार तिवारी को दिया गया. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिन्दी) के लिए यह पुरस्कार डॉ. सोमेश कुमार पटेल और प्रिंट मीडिया (अंग्रेजी) के लिए अभिषेक शुक्ला को मिला। मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार भावना पांडेय को प्रिंट मीडिया (अंग्रेजी) के लिए दिया गया.

रीसेंट पोस्ट्स