Weather Update : निकाल लें अपने कंबल और स्वेटर…अगले 4 दिन में 4 डिग्री गिरेगा पारा, पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम अब ठंड की ओर रुख कर चुका है। अधिकांश जिलों में अब ठिठुरन बढ़ने लगी है। इसी के साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट आने की आशंका जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
लोगों ने निकाले कंबल और स्वेटर
बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब ठंडी का ऐहसास होने लगा है। लोगों ने अपने घरों के पंखे और एसी का स्वीच ऑफ कर दिया है। वहीं अब उन्होंने कंबल और स्वेटर बाहर निकाल लिए हैं। मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी। जिसके कारण ठंड में और बढ़ोतरी होगी।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का मौसम
वहीं अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। बल्कि तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया, यहां का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अंबिकापुर में सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस डर्ज किया गया।
10-12 दिन की देरी से लौटा मानसून
मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून सामान्य से ज्यादा एक्टिव था। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 28 मई से ही हो गई थी। वरना ऐसे में मानसून 10 जून तक छत्तीसगढ़ में एंट्री करता था। मानसून के समय से पहले पहुंचने का असर भी देखने को मिला है। बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं इस बार मानसून 10-12 दिन की देरी से लौटा।