अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी के पदभार ग्रहण में शामिल हुए सीएम साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी का पदभार ग्रहण संपन्न हुआ।
इस समारोह में सीएम साय शामिल हुए उन्होंने कहा, मुझे पूर्ण विश्वास है कि रूप सिंह मंडावी के अध्यक्षीय कार्यकाल में प्रदेश के अनुसूचित जनजाति समाज के विकास और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण में बेहतर कार्य होंगे।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर, रायपुर में आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप , प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्षगण सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य सम्माननीय जन उपस्थित रहे।