पति का किसी और से था अवैध संबंध… ससुराल वाले भी दहेज के लिए करते थे परेशान, नवविवाहिता ने तंग आकर दी जान……
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर (Korba Suicide News) ली. नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी. आरोप है दहेज प्रताड़ना और पति के अवैध सम्बन्ध से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली.
मामला जिले के सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र के मानस नगर बस्ती का है. 21 सितंबर को मानस नगर की रहने वाली नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मृतिका की पहचान यामिनी विश्वकर्मा (25) के रूप में हुई. यामिनी विश्वकर्मा जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा अमोरा की रहने वाली थी.
जानकारी के मुताबिक़, यामिनी विश्वकर्मा की शादी 17.05.2025 को मानस नगर निवासी अनिल विश्वकर्मा के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ हुई थी. कुछ माह तक सब ठीक था. लेकिन 21 सिंतबर 2025 को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
मृतिका के ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
वहीँ, अब इस मामले में मृतिका के परिजनों ने गुरुवार 6 अक्टूबर को थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया. मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. परिजनों ने शिकायत में बताया, ससुराल पक्ष दहेज में 2 लाख रुपए मांग रहे थे. वो उसे लगातार प्रताड़ना देते आ रहे थे. दहेज की मांग करते हुए शराब पीकर मारपीट, गाली-गलौच करते थे. इतना ही नहीं पति का किसी और महिला अवैध सम्बन्ध था. जिसका विरोध करने पर वो लोग उससे मारपीट करते थे. जिससे प्रताड़ित होकर उसने फांसी लगा कर आत्मह्त्या कर ली. परिजनो का कहना है मृतिका कॉल करके और मिलकर अपने साथ हुई आपबीती के बारे में बताती थी.
जांच में जुटी पुलिस
परिजनों की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस का कहना है जांच की जा रही है जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.