ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: तेजी से गिरेगा पारा, इन जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी
रायपुर: छत्तीसगढ़ अब पूरी तरह से ठंड की चपेट में आ गया है। कई जिलों में शीत लहर चल रही है, जिसके कारण लोग अब अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसी के साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर से आ रही सर्द हवाओं का असर छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की स्थिति बनी रहेगी।
छत्तीसगढ़ के तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार जारी
मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ के कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर और अंबिकापुर में अगले पांच दिन शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। पिछले 24 घंटे में रायपुर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 08.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा राजधानी रायपुर में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
ठंड से बचने के लिए लोग ले रहे स्वेटर और अलाव का सहरा
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर, जशपुर, कोरिया और सरगुजा सहित कई जिलों में शीत लहर चलने की आशंका जताई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों का तापमान अचानक से गिर गया है और ठंड में भी इजाफा हुआ है। जिसके कारण लोग अब ठंड से बचने के लिए स्वेटर और अलाव का सहरा लेने लगे हैं।