Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेंने रद्द, यात्रीगण कृपया ध्यान से देखें यह सूची

train-cancel-e1732093533432-500x

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रेलवे इन्फ्रॉस्ट्रक्चर पर काम कर रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में तेजी से पटरियों को डेवलेप किया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी रेल लाइन का काम चल रहा है। इसके चलते सारागांव स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।

इसकी वजह से 13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की है। इस दौरान तीन ट्रेनें रद्द रहेंगी और 2 पैसेंजर ट्रेनों को बिलासपुर तक ही चलाया जाएगा।

हावड़ा–मुंबई मार्ग पर चलने वाली शालीमार-एलटीटी-शालीमार नियमित एक्सप्रेस 10-10 दिन और साप्ताहिक एक्सप्रेस 3-3 दिन रद्द रहेंगी। इसके अलावा चार ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में आधे रास्ते से ही समाप्त कर वहीं से लौटाया जाएगा। यह कार्य 23 नवंबर तक चलेगा।

ट्रेन नंबर 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 13 से 23 नवंबर तक।

ट्रेन नंबर 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 13 से 21 नवंबर तक।

ट्रेन नंबर 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 12, 13 व 19 नवंबर को।

ट्रेन नंबर 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 14, 15 व 21 नवंबर को।

ट्रेन नंबर 68738 / 68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर 13 से 16 नवंबर तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें आधे रास्ते समाप्त होंगी:

ट्रेन नंबर 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 18 नवंबर को सांतरा-गाछी स्टेशन ही समाप्त होगी। 20 नवंबर को 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन सांतरा-गाछी से ही एलटीटी के लिए रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 19 नवंबर को सांतरा-गाछी स्टेशन ही समाप्त होगी। यह गाड़ी सांतरा-गाछी एवं शालीमार के बीच रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। यह ट्रेन बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार चौथी लाइन से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी।

रीसेंट पोस्ट्स