Google Analytics —— Meta Pixel

अगले तीन दिन लुढ़केगा पारा: शीत लहर चलने की आशंका, ठंड से बचने लोग ले रहे अलाव का सहारा

alaav

रायपुर: छत्तीसगढ़ अब पूरी तरह से ठंड की चपेट में हैं। प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की आशंका जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

अगले तीन दिनों तक शीत लहर चलने की आशंका

पूरे छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग अब ठंड से बचने के लिए स्वेटर और अलाव का सहारा ले रहे हैं, लेकिन इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की आशंका जताई है। वहीं मैनपाट में घास पर जमी ओस की बूंदे बर्फ में बदल गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां का तापमान कितना होगा।

4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मैनपाट का तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले दिनों मैनपाट का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रा और अंबिकापुर में भी पिछले दिनों तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। मैदानी क्षेत्र में दुर्ग सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ वासियों को आने वाले दिनों में कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले तीन दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की आशंका है। ऐसे में लोग अब ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। साथ ही घर से निकलने से कतरा रहे हैं।