Google Analytics —— Meta Pixel

एसईसीएल कर्मचारी के घर प्रार्थना सभा: करवा रहा था धर्मांतरण, हिन्दू देवी–देवताओं को बता रहा था शैतान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

1293932-dharmantran

बिलासपुर। एसईसीएल के हिंदू कर्मचारी ने खुद धर्म परिवर्तन करने के बाद सरकारी कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर में धर्मांतरण करवाना शुरू कर दिया। प्रार्थना सभा की आड़ में गरीब तबके के लोगों को बुलवाकर बच्चों की पढ़ाई तथा उज्ज्वल भविष्य के नाम से लालच दे धर्म परिवर्तित करने हेतु प्रेरित कर रहा था।

इसके अलावा हिन्दू धर्म के देवी– देवताओं को शैतान और पत्थर की मूर्ति बता हिंदू धर्म के प्रति दुष्प्रेरित भी किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एसईसीएल कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

बसंत विहार कॉलोनी निवासी एसईसीएल के ड्राइवर राजेंद्र खरे ने बुधवार शाम अपने घर पर प्रार्थना सभा रखी थी। इसमें बहतराई और खमतराई के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं और पुरुष शामिल थे, जिनके साथ 7 से 8 बच्चे भी आए थे। सभा के दौरान उन्हें हिंदू धर्म के बारे में गुमराह कर उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा था।

इसी दौरान बाहर से खिड़की से झांक रहे छत्रपाल साहू ने देखा कि राजेंद्र खरे करीब 10 से 12 महिला-पुरुषों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा था। कमरे में हिंदू देवी-देवताओं को शैतान बताते हुए वह सभी को विश्वासी कह रहा था। सूचना पर हिंदू संगठन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्वार्टर से एसईसीएल ड्राइवर राजेंद्र खरे को थाने लाकर पूछताछ की। छत्रपाल साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने एसईसीएल कर्मचारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

रीसेंट पोस्ट्स