परिवार के 11 लोगों को बंधक बनाकर की लूट… दीवार फांदकर घर में घुसे हथियार लैस बदमाश, कैश और गहने लेकर हुए फरार
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से लूट का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां हथियारों से लैस बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर डेढ़ लाख नगद और गहने लूटकर फरार (Parivar Ko Bandhak Bnakar Lut) हो गए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का है। यहां 10 से 15 हथियार से लैस बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पहले परिवार के 11 सदस्यों को रस्सी से बांधा फिर डेढ़ लाख नगद और गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने किसी तरह से खुद को छुड़ाया, इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
दीवार फांदकर घर में घुसे थे हथियार लैस बदमाश
पीड़ित शत्रुघ्न दास ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने परिवार के 11 सदस्यों के साथ तराईडांड गांव में रहता है। मंगलवार-बुधवार की रात जब परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गए थे, तभी रात 1 बजे के आस पास 10 से 15 हथियार से लैस बदमाश घर के पीछे की दीवार फांदकर घुस आए और सभी को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद बदमाश डेढ़ लाख नगद और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए।
माामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
बदमाशों के जाने के बाद परिवार ने एक दूसरे की मदद से रस्सी को खोला और इसकी जानकारी गांव वालों को दी, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी माामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।