ठंड की चपेट में पूरा प्रदेश: अगले 4 दिन तक शीत लहर चलने की चेतावनी….
रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को इन दिनों कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले 4 दिन तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की आशंका जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की आशंका
पूरा छत्तीसगढ़ इन दिनों कड़कड़ाती ठंड की चपेट में हैं। इसके बाद भी मौसम विभाग (IMD) ने अगले 4 दिन तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की आशंका जताई है। यानी की लोगों को अगले 4 दिनों तक शीत लहर का सामना करना पड़ेगा। इधर लोग अब ठंड से बचने के लिए अलाव का लहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मैदानी क्षेत्रों की अगर बात की जाए तो दुर्ग सबसे ठंडा बना हुआ है, यहां का तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
15 नवंबर तक इन रज्यों में जारी रहेगी शीतलहर
अगर अन्य राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग (IMD) ने 15 नवंबर तक मध्य प्रदेश, दक्षिण हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका जताई है। वही पिछले 24 घंटे में पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण ठंड दर्ज की गई, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तापमान सामान्य से 3–5 डिग्री नीचे रहा।