Google Analytics —— Meta Pixel

उत्तरी सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड: अगले 24 घंटे में और गिरेगा पारा, इन जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी

thand

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरी सर्द हवाओं ने ठंड और बढ़ा दी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई है। साथ ही उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

मौसम विभाग (IMD) की माने तो आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बलरामपुर, जशपुर, सूरजपुर, अंबिकापुर सहित कई जिलों में शीत लहर चलेगी। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई है। जाहिर सी बात है तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ेगी।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान अंबिकापुर का दर्ज किया गया। यहां का तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री कम यानी कि 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का भी तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम यानी कि 11.4 तक दर्ज किया गया।

मलेरिया फैलने का ज्यादा खतरा

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो से तीन दीन में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा और उसके बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुमान पर गौर करें तो 20 नवंबर 2025 तक सुकमा और दंतेवाड़ा में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच सुकमा और दंतेवाड़ा में मलेरिया फैलने की चेतावनी के साथ ही एडवाइजरी जारी की गई है। ठंड के मौसम में सुकमा और दंतेवाड़ा और आसपास के क्षेत्र में मलेरिया फैलने का ज्यादा खतरा बना हुआ है।