ठंड और शीतलहर को देखते हुए इन जिलों में बदला स्कूल का समय
अंबिकापुर एमसीबी। सरगुजा संभाग ठंड और शीतलहर की चपेट में है। न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक सरगुजा संभाग में पहुंच चुका है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर सरगुजा जिले और मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर जिले में सरकारी और प्राइवेट तथा अनुदान प्राप्त स्कूलों के समय को बदलने के आदेश दोनों जिलों के कलेक्टर ने जारी किए हैं।
सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर संदीपन ने जिले के समस्त शासकीय व निजी विद्यालयों के कक्षा संचालन के समय में परिवर्तन किया है।कड़ाके की ठंड से बच्चों को सुबह-सुबह स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। जिसको देखते हुए सरगुजा जिले में स्कूल की टाइम निम्नानुसार किया गया है
शासकीय व निजी विद्यालय की कक्षाएं सुबह साढ़े सात बजे शुरू हो रहीं थीं। ऐसे में बच्चों को ठंड के कारण बीमार पड़ने की संभावना थी। बच्चों की परेशानी को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों की कक्षाओं के संचालन में परिवर्तन किया है। दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार का समय सुबह साढ़े आठ से 12 व शनिवार को दोपहर सवा बारह से सवा चार तक संचालित होंगी। वहीं द्वितीय पाली में लगने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर सवा बारह से सवा चार तक, शनिवार को सुबह सवा आठ से बारह बजे तक संचालित होंगी। एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह दस से चार बजे तक, शनिवार को सुबह साढ़े आठ से बारह बजे तक संचालित होगी।
एमसीबी में भी बदला समय
मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर जिले में भी ठंड को देखते हुए शासकीय, प्राइवेट और अनुदान प्राप्त स्कूलों के समय में बदलावा किया गया है। यह नया समय आज 19 नवंबर से 31 जनवरी तक लागू होगा। कलेक्टर राहुल वेंकट को जारी निर्देश के अनुसार ठंड से बचाने यह आदेश जारी किया गया है।
दो पाली वाले स्कूल (प्रथम पाली)सोमवार से शनिवार सुबह 09ः00 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक दो पाली वाले स्कूल (द्वितीय पाली) सोमवार से शनिवार दोपहर 12ः45 बजे से शाम 04ः15 बजे तक एक पाली वाले स्कूल सोमवार से शनिवार सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 03ः30 बजे तक लगेंगे।
देखें आदेश

