लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म: शादी के 6 महीने बाद जन्मे बच्चे ने खोला राज, आरोपी गिरफ्तार
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म (Lift Dene Ke Bahane Rape:) किया। मामले में नया मोड तब आ गया जब युवती ने दूसरे युवक से शादी के मात्र 6 महीने बाद ही बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जान से मारने की धमकी देकर बनाया हवस का शिकार
यह पूरा मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवती को अपने जान पहचान के युवक से लिफ्ट लेना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसने उसे जान से मारने की धमकी देकर अपने हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता ने डर के कारण इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। वहीं जब युवती की शादी अन्य लड़के से हुई तो उसने 6 महीने के अंदर ही बच्चे को जन्म दिया इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने 16 नवंबर को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह 22 जनवरी को अपने मामा के घर गई थी। वापस लौटने के दौरान रास्ते में उसे आरोपी दशरत यादव मिला और उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बिठा लिया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद 24 जनवरी को एक बार फिर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद पीड़िता प्रेगनेंट हो गई पर उसने डर के कारण इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। इस बीच उसके परिजन ने उसकी शादी किसी अन्य युवक से करवा दी और शादी के 6 महीने बाद ही उसने बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद उसके ससुराल वालों ने उससे पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को कांसाबेल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।